प्यार की कोई उम्र नहीं - No age of Love
आज ट्रैन में मै उनसे मिली जो आजकल देखने नहीं मिलते एक बूढ़े दादा दादी . जो मेरे पीछे वाली सीट पर बैठे हुए थे दोनों एक दूसरे का हाथ पकडे हुए एक दूसरे को इस उम्र तक सहारा देते हुए चल रहे थे . उनका ये अटूट प्यार देख के मेरी आँख भर आयी तभी मैंने सुना दादी ने कुली को बोला ये सूटकेस नीचे रखना इसमें इनकी दवाई है , खाना है , और उनके ओढ़ने का कपडा है नहीं तो इनको सर्दी पकड़ लेगी . दूसरी तरफ दादा ने दादी को बोला तुम खिड़की की तरफ बैठ जाओ मुझे पता है तुम्हे खिड़की से बहार...