Posts

Showing posts from 2018

स्टेशन के किनारे पे

Some moments I captured on my travel back home from trip to Mumbai on 12-03-2018.  Here, I narrate the scene I saw at the railway station where I saw a couple and wrote these lines स्टेशन  के  एक  किनारे  पे  एक  अधेड़  उम्र  का  ये  जोड़ा  बैठे  देखा दोनों  एक  दूसरे  में  मशगूल  थे कितनी  गाड़ियां  आयी , गयी   उनको  किसी  की  न  पड़ी  थी . जैसे  उनकी  पूरी  दुनिया  एक  दूसरे  में  ही  बस्ती  थी . वो  कभी  किसी  को  वह  देखते  फिर  आपस  में  कुछ  इशारा  करते  आँखों  ही  आँखों  में  एक  दूसरे  से  कुछ  कह  जाते उनकी  मंद  मंद   मुस्कराहट  उनकी  आँखों  में  साफ़  झलक  रही  थी इसमें  ही  उनका  प्यार  दीखता  था . तभी  औरत  के  बुरखे  में  से  एक  छोटा  बच्चा  निकला जैसे  अभी  ढूढ़  पि  के  तृप्त  हुआ  ख़ुशी  से  अपने  होने  का  एहसास  कर  रहा  हो . उसकी  खिलखिलाहट   से  जैसे  स्टेशन  का  वो  पूरा  कोना  चहक  गया  हो . बाजु  में   बैठे  एक  बुज़ुर्ग  अंकल  भी  उसकी  ये  अठखेलियां   देख  के  हस  पड़े . उस   बच्चे  को  अपने  पास  बुलाया  और  खेलने  लग  गए . ऐसा  लग  रहा  था  मन

प्यार की कोई उम्र नहीं - No age of Love

आज ट्रैन  में  मै उनसे  मिली जो  आजकल  देखने  नहीं  मिलते एक  बूढ़े  दादा  दादी . जो  मेरे  पीछे  वाली  सीट  पर  बैठे  हुए  थे दोनों  एक  दूसरे  का  हाथ  पकडे   हुए एक  दूसरे  को  इस  उम्र  तक  सहारा  देते  हुए  चल  रहे  थे . उनका  ये  अटूट  प्यार  देख  के  मेरी  आँख  भर  आयी तभी  मैंने  सुना  दादी  ने   कुली  को  बोला ये  सूटकेस  नीचे  रखना  इसमें  इनकी  दवाई  है , खाना  है , और  उनके  ओढ़ने  का  कपडा  है नहीं  तो  इनको  सर्दी पकड़  लेगी . दूसरी  तरफ दादा ने  दादी   को  बोला तुम  खिड़की  की  तरफ  बैठ  जाओ  मुझे  पता  है  तुम्हे  खिड़की  से  बहार  देखना  है चलती  ट्रैन  में  पेड़  पीछे  भागते  हुए  देखना  है लो  ये  पानी  की  बोतल  और  तुम्हारी  शाल और  अब  मज़े  से  खिड़की  से  बहार  देखो . उनको  देख  के  मै  ये  सोचती  हु  की ऐसी क्या बात है जो इन दोनों को जोड़े हुए है ऐसा उनका कैसा प्यार है जो अभी भी स्पष्ट दिख रहा है. आजकल के ज़माने में ऐसा को नहीं मिलता जो इस उम्र तक साथ निभाए. मेरी ईश्वर से बस  यही  दुआ  है  हमे  भी  एक  दिन  ऐसा  ही  कोई  चाहने  वाला  दे जो